आईटीबीपी गौचर सांस्कृतिक संध्या: Happy Hours कार्यक्रम.
गौचर, 11 जुलाई 2026 | बुरांश टाइम्स न्यूज़
आईटीबीपी गौचर सांस्कृतिक संध्या के अंतर्गत 8वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), गौचर में “हैप्पी आवर्स” कार्यक्रम के तहत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेनानी श्री मनोहर सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं HWWA की मुख्य संरक्षिका श्रीमती अंजना रावत की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक (एम एंड एस.आई.) औली, श्री अखिलेश सिंह रावत एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लीना रावत (मेंटॉर, HWWA) रहे। आगमन पर मुख्य अतिथि का पारंपरिक स्वागत पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया।
उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों की झलकी
आईटीबीपी गौचर सांस्कृतिक संध्या में हिमवीरांगनाओं, हिमवीरों एवं उनके परिवारों ने उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। लोकनृत्य, समूह गीत, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, “विविधता में एकता”, पारिवारिक मूल्यों तथा राष्ट्रीय एकात्मता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
मुख्य अतिथि ने की आयोजन की सराहना
मुख्य अतिथि श्री अखिलेश सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बल के अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारों के बीच आत्मीयता, पारस्परिक सहयोग, सांस्कृतिक समन्वय तथा मनोबल को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने HWWA द्वारा परिवारों के कल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
उत्कृष्ट प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
आईटीबीपी गौचर सांस्कृतिक संध्या के समापन अवसर पर उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम अनुशासन, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, हिमवीरों एवं उनके परिवारों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
आईटीबीपी द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम न केवल जवानों एवं उनके परिवारों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रीय एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
External Link (DoFollow)
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की आधिकारिक वेबसाइट
https://itbpolice.nic.in/
होम पेज लिए – Home
BURANSH TIMES NEWS – GOIVND BISHT



