Buransh Times

आपका डिजिटल न्यूज़पेपर, जन जन की आवाज

उत्तराखण्ड समाचारचमोली समाचारटॉप स्टोरीजहोम

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर,

70 / 100 SEO Score

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया मंच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने पर दिया जोर

चमोली, 24 अगस्त 2026 | बुरांश टाइम्स न्यूज़ | संपादक: गोविन्द सिंह बिष्ट

उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार को नई दिशा दे रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से गोपेश्वर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर, 1

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद न केवल महिलाओं की आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर, 2

सिलाई, राखी, पिरूल उत्पाद और मधुमक्खी पालन से बढ़ रही आय

कार्यक्रम में श्रीमती नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके सिलाई केंद्र के माध्यम से एनआरएलएम के तहत अब तक 15 से 20 ग्रामीण महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अब उनके केंद्र से जुड़कर नियमित रूप से रोजगार प्राप्त कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाएं केवल सिलाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रक्षाबंधन के लिए राखियां, बिजंती की माला, पिरूल से सजावटी उत्पाद, अचार, जूस, जेली तथा मधुमक्खी पालन जैसे कार्य भी कर रही हैं। इस वर्ष महिलाओं ने लगभग 15 से 20 हजार राखियों की बिक्री कर अच्छी आय अर्जित की है।

नीरजा पंवार ने कहा कि उनका लक्ष्य अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को उनके हुनर से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।


स्थानीय उत्पादों को बाजार मिल रहा, महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती नंदी राणा ने बताया कि समूह की महिलाएं गोपेश्वर में आयोजित संडे मार्केट के माध्यम से अपने उत्पादों की बिक्री कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि महिलाएं कटाई-बुनाई से कुशन कवर, पंखी, हस्तनिर्मित वस्त्र और राखियां तैयार कर रही हैं। स्थानीय बाजार उपलब्ध होने से महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।


30 से अधिक स्वयं सहायता समूह जुड़ रहे योजना से

जनपद चमोली के विभिन्न विकासखंडों में 30 से अधिक स्वयं सहायता समूह मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से अपने स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध करा रहे हैं।

इन समूहों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित वस्तुएं, खाद्य उत्पाद, राखियां, ऊनी वस्त्र तथा सिलाई-बुनाई से निर्मित सामग्री स्थानीय बाजारों में लोगों की पसंद बन रही हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार, बाजार और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।


महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रही है।

Buransh Times News –उत्तराखण्ड समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks