Buransh Times

आपका डिजिटल न्यूज़पेपर, जन जन की आवाज

उत्तराखण्ड समाचारचमोली समाचारताज़ा खबरविशेष समाचार

कंडारी हत्याकांड: खुलासा नहीं,आंदोलन की चेतावनी

54 / 100 SEO Score

गैरसैंण | बुरांश टाइम्स न्यूज

गैरसैंण विकासखंड के माईथान (खंसर) क्षेत्र स्थित देवपुरी ग्रामसभा निवासी राजेंद्र सिंह कंडारी हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना को 20 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी है।

जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह कंडारी 18 मई से लापता थे। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार तलाश के बाद 23 मई को उनका शव गांव के नीचे एक गधेरे में बरामद हुआ था। पुलिस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है, हालांकि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

हत्याकांड के खुलासे में हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी आपराधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यदि दोषियों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इससे अपराधियों के हौसले और बढ़ सकते हैं।

इस बीच पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गौचर एवं कर्णप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे मुकेश नेगी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और मामले के शीघ्र खुलासे तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

मुकेश नेगी ने कहा कि यदि पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा नहीं करती है तो जनता को साथ लेकर व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन और कानून व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा दोषियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए।

उधर, पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जांच एजेंसियां जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करेंगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks