Buransh Times

आपका डिजिटल न्यूज़पेपर, जन जन की आवाज

उत्तराखण्ड समाचारचमोली समाचारहोम

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार का निर्णय

68 / 100 SEO Score

गोविन्द बिष्ट की खास रिपोर्ट गौचर चमोली: चमोली में पत्रकारों की बैठक गौचर में आयोजित होगी, लक्ष्मण सिंह रावत बने जिला संयोजक, चंद्रवीर गायत्री जी का भव्य स्वागत,

गौचर :आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रवीर गायत्री जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकार हितों, संगठन की मजबूती तथा जनपद चमोली में संघ के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सितंबर माह में जनपद चमोली के पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक गौचर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संघ की कार्यकारिणी के विस्तार के साथ-साथ पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

लक्ष्मण सिंह रावत बने जिला संयोजक,

बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि श्री लक्ष्मण सिंह रावत को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला संयोजक, चमोली बनाया जाए। प्रस्ताव को उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री का भव्य स्वागत,

बैठक के उपरांत भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री चंद्रवीर गायत्री जी का गौचर में पत्रकारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर BSPS चमोली के जिला अध्यक्ष श्री दिग्पाल सिंह गुसाईं एवं जिला महामंत्री श्री खुशहाल सिंह असवाल सहित अन्य पत्रकारों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

नेतृत्व क्षमता की सराहना,

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रवीर गायत्री जी के नेतृत्व और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता की विशेष सराहना की गई। पत्रकारों को एकजुट करने, पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाने और संगठन को जनपद स्तर तक मजबूत करने की दिशा में उनका प्रयास उल्लेखनीय है। श्री गायत्री का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की समस्याओं को सामने लाना, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना और पत्रकारों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए संगठित होकर कार्य करना भी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उनके नेतृत्व में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। चमोली जनपद में संगठन के विस्तार और पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल को इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में संगठन पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों और पत्रकारिता की गरिमा से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाएगा।

बैठक में उपस्थित:

  • श्री चंद्रवीर गायत्री जी — प्रदेश अध्यक्ष, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ, उत्तराखंड
  • श्री दिग्पाल सिंह गुसाईं जी — अध्यक्ष, BSPS चमोली
  • श्री लक्ष्मण सिंह रावत — जिला संयोजक
  • श्री खुशहाल असवाल जी — जिला महामंत्री, BSPS चमोली
  • श्री गोविंद सिंह बिष्ट – सदस्य
  • श्री देवेंद्र सिंह गुसाईं – सदस्य
  • श्री अरुण मिश्रा – सदस्य

गौचर में सितंबर माह में प्रस्तावित बैठक को लेकर पत्रकारों में उत्साह है और माना जा रहा है कि यह बैठक चमोली जनपद में संगठन को नई मजबूती और दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बुरांश टाइम्स –उत्तराखण्ड समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks