उत्तराखण्ड समाचारचमोली समाचारताज़ा खबर

गौचर रामलीला 2026: अध्यक्ष सुनील पंवार ने शुरू कराया प्रशिक्षण

65 / 100 SEO Score

गौचर रामलीला 2026: कामधेनु रामलीला महोत्सव 2026 के प्रशिक्षण (रिहर्सल) का शुभारंभ, अध्यक्ष सुनील पंवार ने कलाकारों का किया उत्साहवर्धन

गौचर (चमोली), 11 जुलाई 2026 | बुरांश टाइम्स न्यूज़

गौचर रामलीला 2026 जंकल्याण लोक सेवा समिति एवं कामधेनु रामलीला समिति, गौचर द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 के तहत चयनित कलाकारों के प्रशिक्षण (रिहर्सल) कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामलीला से जुड़े कलाकार, समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

समिति के अध्यक्ष श्री सुनील पंवार ने सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि रामलीला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आदर्शों और सनातन परंपरा का जीवंत स्वरूप है। उन्होंने सभी कलाकारों से अनुशासन, समर्पण और नियमित अभ्यास के साथ अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि इस वर्ष का रामलीला महोत्सव भव्य, आकर्षक और यादगार बन सके।

उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ती भागीदारी से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा मिल रही है। समिति का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है।

गौचर रामलीला 2026 के इस अवसर पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने वाले वरिष्ठ गुरुओं ने कलाकारों को मंच संचालन, संवाद शैली, अभिनय, भाव-भंगिमा और संगीत के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। सभी चयनित कलाकारों ने नियमित रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने और अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 जुलाई को प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया तथा आगामी दिनों में प्रतिदिन निर्धारित समय पर रिहर्सल जारी रहेगी। कलाकारों से समय का पालन करने तथा पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने की अपील की गई।

स्थानीय लोगों ने भी रामलीला समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Buransh times News-https://buranshtimes.in/

गौचर रामलीला 2026: अध्यक्ष सुनील पंवार ने शुरू कराया प्रशिक्षण 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *